-फोटो 62 : ड्रेन वाले रास्ते पर छाया अंधेरा और गुजरते वाहन। संवाद
बहादुरगढ़। शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों को नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह कार्य इनेलो के युवा हलका महासचिव प्रवीण राठी की ओर से किया जा रहा है। वह अपनी गाड़ी से लोगों के घर-घर जाकर आरओ का पानी उपलब्ध करा रहे हैं। प्रवीण राठी ने बताया कि उनका परिवार पिछले 30 सालों से इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़ा हुआ है। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हमेशा उनके आदर्श रहे हैं और वह यह जल सेवा उनके नाम से ही कर रहे हैं। जब तक कॉलोनियों में जलभराव की समस्या समाप्त नहीं होती, उसकी लोगों के घरों तक नि:शुल्क पानी पहुंचाने की सेवा इसी प्रकार जारी रहेगी।