झज्जर। माछरौली बस अड्डा के निकट अज्ञात वाहन चातक ने रविवार की रात को एक एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिसे घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनवेश पुत्र रिसाल सिंह निवासी गांव माछरोली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बड़ा भाई सतीश कुमार उम्र करीब 53 साल ठेकेदार के माध्यम से रेलवे झज्जर स्टेशन पर काम करता था। वह रात की ड्यूटी करता था। सतीश रविवार को शाम करीब 8 बजे घर से ड्यूटी के लिए गया था। बस अड्डा माछरौली से करीब सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उसके पास तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की कोमल जो शादीशुदा है। फिर एक लडकी अंजु व सबसे छोटा लड़का राहुल है जो बगैर शादीशुदा हैं। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।