- एसपी कार्यालय का निरीक्षण करते आईजी संजय कुमार साथ में एसपी जश्नदीप सिंह व अन्य
- फोटो : bureau
रोहतक रेंज के आईजी संजय कुमार ने बुधवार को स्थानीय पुलिस लाईन में एनजीओ हॉस्टल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। आईजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा कार्यालय शाखाओं का रिकॉर्ड भी जांचा। इसके अलावा कार्यालय में स्थित जिला कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। आईजी ने कार्यालय में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आमजन की भलाई व व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहे। एसपी कार्यालय के निरीक्षण के बाद आईजी संजय कुमार पुलिस लाईन पहुंचे तथा पुलिस लाईन में बनें शस्त्रागार का निरीक्षण करके हथियारों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर आईजी संजय कुमार द्वारा पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुन कर उनका मौका पर ही समाधान का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी जनता के साथ मधुर संबंध बना कर रखे ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे। इस मौके पर एसपी जश्नदीप के अलावा, डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी हंसराज, डीएसपी राजीव कुमार सहित आईजी के रीडर इंस्पैक्टर सत्यवीर सिंह, एसपी के रीडर सुरेंद्र सिंह, जिला के सुरक्षा शाखा प्रभारी राज सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे ।