फोटो-57: बहादुरगढ़ के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं व
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं में वित्तीय जागरूकता व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या अलका गुलाटी ने की। इस अवसर पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार ने वित्तीय स्वतंत्रता: आत्मनिर्भरता का मार्ग विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, आय-व्यय प्रबंधन, बचत की आदत, निवेश के विभिन्न विकल्पों व दीर्घकालीन आर्थिक योजना के महत्व से अवगत कराया।