फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के दान से समाज का संगठन होता है मजबूत: राकेश जून

विज्ञापन
फोटो-56: छोटूराम धाम के निर्माण में सहयोग राशि का चेक देते राकेश जून। स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने कहा कि दान देने से धन कम नहीं होता, बल्कि समाज और व्यक्ति दोनों मजबूत होते हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं को सहयोग देने की अपील करते हुए समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने यह बात दीनबंधु सर छोटूराम धाम, जसिया के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का चेक देते हुए कही। राकेश जून ने छोटूराम धाम के लिए एक करोड़ रुपये का सहयोग किया है। उन्होंने वर्ष 2023 से हर साल 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिसकी अंतिम किश्त के रूप में 25 लाख रुपये का चेक जाट सेवा संघ के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें