झज्जर। 12 से 18 जून तक सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आयोजित छठी यूथ नेशनल मेन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के गांव लोवा खुर्द के भारत जून और गांव धांधलान के अरमान अहलावत ने पदक जीते हैं।
कोच हितेश देशवाल ने भारत जून ने स्वर्ण पदक और अरमान अहलावत ने रजत पदक जीतकर अपने जिले, गांव व देश को नाम रोशन किया। कोच ने बताया ये दोनों ही बहुत ही मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि दोनो ही झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में अभ्यास करते है। स्वर्ण पदक जीतने पर मुक्केबाज भारत जून का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जो प्रतियोगिता 14 जुलाई से अस्ताना कजाकिस्तान में आयोजित होगी। जिला मुक्केबाजी प्रधान सोमबीर अहलावत ,हरियाणा मुक्केबाजी संघ के प्रधान सतपाल सिंधु, और खजांची प्रवीर गहलोत एंव , खेल प्रेमी चुन्नीलाल ,सतपाल प्रधान, नरेंद्र, सरताज, रविंद्र जून, नकुल अहलावत, कालू सुहाग, मनजीत डीपीई, प्रवीण, कोच नवीन नेहरा ,संदीप अहलावत सभी ने कोच हितेश देशवाल और मुक्केबाज को बंधाई दी।