16jjrp01- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज के विद्यार्थी स्टॉफ के साथ। स्त्राेत- काॅलेज प्रशासन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में योग क्लब और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग और ध्यान पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्लोगन लेखन में बीए तृतीय वर्ष के छात्र भारत ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल ने दूसरा, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान और बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रथम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। महर्षि वाल्मीकि पर केंद्रित स्लोगन लेखन में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया ने पहला, एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा तन्नू ने दूसरा, एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंतिम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आयोजन प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी और संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप और योग क्लब प्रभारी शिवशंकर ने किया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं का निर्णय शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण दूहन, हिंदी प्राध्यापक डॉ. कुलदीप, हिन्दी प्राध्यापक शिवशंकर व हिन्दी प्रवक्ता सुदेश कुमारी ने किया। मंच संचालन योग क्लब प्रभारी शिवशंकर ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. मनोज और संस्कृत प्राध्यापक कृष्ण उपस्थित रहे ।