फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर विस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने किया नामांकन

Sat, 07 Sep 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 12 सितंबर तक जारी रहेगी। शुक्रवार को झज्जर विधानसभा से सुनील कुमार पुत्र शमशेर सिंह, गांव सिरसल, तहसील पुंडरी, जिला कैथल ने बताोर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

आरओ और एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव ने नामांकन प्राप्त किया। झज्जर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दोपहर दो बजे तक सात लोगों ने नामांकन फार्म लिए। इनमें भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना, कांग्रेस नेता संजीत कबलाना के अलावा धर्मबीर सिंह, जयदीप, जोगेंद्र और सतबीर शामिल हैं। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में प्रात:11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं।





जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। इसके अलावा जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित हैं, उन्हें संबंधित चुनाव में आधी राशि अर्थात 5 हजार रुपये जमा करवानी होगी।
विज्ञापन






डीसी ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये है। उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक का चुनाव खर्च सभी स्थितियों में क्रॉस्ड अकाउंट पेयी चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस/एनईएफटी या चुनाव के उद्देश्य से खोले गए उम्मीदवार के बैंक खाते से जुड़े किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड द्वारा करना होगा।


विधानसभा चुनाव को लेकर नामाकंन प्रकिया वीरवार से शुरू हो गई थी, लेकिन दूसरे दिन भी बेरी विधानसभा में कोई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए नही आया। बेरी विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने बताया कि विधानसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रकिया शुरू हो गई है। दूसरे दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नही पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें