13-महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से सेक्टर- 1 मार्केट में वाटर कूलर का लोकार्पण करते सम
रोहतक। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-1 मार्केट में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन रहे। संदीप गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की। राजेश जैन ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-1 में लगाई गई प्याऊ से आमजन को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। मौके पर राजीव जैन, सुशील गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजीव बंसल, पुनीत गुप्ता, देशराज बंसल, गणपत राय गोयल, पीडी अग्रवाल, आशीष, अशोक गुप्ता एवं बृजबाला गुप्ता मौजूद रहे। संवाद