फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान मेले में उन्नत किसान बताएंगे अपनी कामयाबी का राज, संवाद सत्र भी होगा

Wed, 21 Feb 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति किसानों व आमजन को जागरूक करने के लिए जिले में फरवरी के अंतिम सप्ताह में किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। किसान मेले की तैयारी को लेकर एडीसी सलोनी शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि किसान मेला नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के तत्वाधान में फरवरी माह के अंत में स्थानीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को जल एवं ऊर्जा के संरक्षण को लेकर जागरूक करना व सरकार द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में ऊर्जा व जल संरक्षण का महत्व काफी बढ़ गया है और सरकार द्वारा इनके संरक्षण के लिए किसानों व आम नागरिकों के लिए अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। एडीसी ने कहा कि इन योजनाओं को जिले के प्रत्येक किसान व नागरिक तक पहुंचाने के लिए किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान मेले में एक पारस्परिक संवाद सत्र होगा, जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे नई तकनीक से मॉडर्न खेती करने वाले किसान किसान मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इन विभागों की लगेगी प्रदर्शनी

एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि किसान मेले के दौरान जिले के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, बागवानी, बिजली निगम, मत्स्य पालन, सिंचाई एवं जल संसाधन सहित काफी विभाग अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे और अपने-अपने विभागों की योजनाओं को मेले में पहुंचने वाले किसानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इन प्रदर्शनियों पर विभागों द्वारा बड़े रचनात्मक ढंग से प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन


मेले में अलग-अलग विषयों पर होंगे सत्र

एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि किसान मेले को अलग-अलग सत्र में विभाजित किया जाएगा। कृषि से जुड़े अलग-अलग विभागों द्वारा विभिन्न सत्रों में कृषि के लिए सरकार द्वारा दी चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सोलर एनर्जी, वॉटर कंजर्वेशन से संबंधित कई योजनाओं के स्पेशल काउंटर स्थापित किये जाएंगे व किसान अपनी सुविधानुसार जल व ऊर्जा संरक्षण योजना के लिए वहां से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें