फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फरवरी में पुलिस ने किया 11 अवैध हथियारों व नशीले पदार्थों के साथ 27 को किया गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 27 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थ के मामले में 14 आरोपियों को काबू किया है। वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में 13 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में विभिन्न स्थानों पर 9 आपराधिक मामले दर्ज करके 14 आरोपियों को काबू किया है, इनसे 1.135 किलोग्राम अफीम, 64 ग्राम 94 मिलीग्राम चरस, 15 ग्राम 81 मिलीग्राम स्मैक, 45 किलो 830 ग्राम गांजा व 12 ग्राम 71 मिलीग्राम हीरोइन बरामद हुआ। वहीं अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न थानों में करीब 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज करके 13 आरोपियों को काबू किया है। इनसे 11 देसी पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। विभिन्न मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। अवैध गतिविधियों में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें