फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुजाना में देवर ने चाकू से गोदकर भाभी को मार डाला

Mon, 06 Nov 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी ( झज्जर) गांव दुजाना में देवर ने अपनी भाभी को चाकू गोदकर मार डाला। हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका का नाम गीता पत्नी राहुल निवासी दुजाना है। हत्या की सही वजह क्या रही यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस इसकी वजह घरेलू कलह बता रही है। गीता के पति की शिकायत पर देवर और उसकी पत्नी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी राहुल ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। शनिवार देर शाम वह अपने मकान से बाहर गया ही था कि उसे कुछ शोर सुनाई दिया। जब उसने अपने मकान में जाकर देखा तो उसके भाई संदीप की पत्नी रीना के हाथ में चाकू था। रीना ने उसकी पत्नी गीता की गर्दन पर वार किया। इससे पहले कि वह अपनी पत्नी को बचा पाता, उसी दौरान उसके भाई संदीप ने अपनी पत्नी रीना के हाथ से चाकू छीनकर उसकी पत्नी गीता पर कई वार किए। उसकी पत्नी बेहोश होकर गिर गई। उसी समय राहुल व उसके चाचा गीता को जब बेहोशी की हालत में झज्जर अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

तीन बेटियों से उठा मां का साया
घटना में मारी गई गीता और रीना दोनो बहने हैं। मृतका के परिजनों ने बताया कि दोनों बहनों में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद रहता था। झगड़ों की जानकारी मायके पक्ष वालों को भी थी। कुछ समय पहले दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर एक बहन ने अपने मायके में फोन कर भी बताया था, जिस पर मायका पक्ष ने दूसरी बेटी को समझाया था। गीता अपने पीछे पति और तीन बेटियों को छोड़ गई है। अब तीन बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार पर गमो का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन


वर्जन
गांव दुजाना में चाकू मारकर एक महिला के हत्या होने की शिकायत मिली है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह सामने आई है। मृतका के पति की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतका के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुट गई है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

सुनील कुमार, थाना प्रभारी, दुजाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें