---फोटो 18 : चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन विधायक कुलदीप वत्स।
- फोटो : Bahadurgarh
क्षेत्र से विधायक कुलदीप वत्स की सेहत में सुधार आया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मंगलवार रात सीने में दर्द के चलते उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विधायक वत्स मंगलवार को ही हलके के लोगों के कामकाज करवाने और विकास कार्यों की पैरवी के लिए चंडीगढ़ गए थे, जहां देर शाम उनके सीने में दर्द हो गया। अचानक सीने में दर्द होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच और उपचार के बाद बुधवार दोपहर को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। अचानक बिगड़ी सेहत के बाद हलका वासियों में भी चिंता बढ़ गई थी लेकिन उन्हें छुट्टी मिलते ही राहत की सांस ली है।