फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट को त्रुटि रहित बनाने में राजनीतिक दलों की अहम भूमिका : डीसी

Sat, 03 Aug 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp17 लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। 16 अगस्त तक इन सूचियों के लिए दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके उपरांत 26 अगस्त को दावे व आपत्तियां के निपटान उपरांत 27 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोटर लिस्टों को त्रुटि रहित बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक में दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ईवीएम व वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य चल रहा है, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। साथ ही चुनाव का समय नजदीक है, जिसके लिए राजनीतिक दल अपने बीएलए नियुक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एएसडी सूचियों को बीएलओ के सहयोग से सत्यापित कराया जाए। शनिवार 3 अगस्त और रविवार 4 अगस्त और 10 व 11 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। विशेष अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति अपना वोट बनवा सकता है।
उन्होंने कहा कि जिला के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 9 और झज्जर विधानसभा क्षेत्र में 2 बूथों की संख्या बढ़ने से जिला में कुल बूथों की संख्या 807 हो गई है। जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं विशेषकर कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई संस्थानों में एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों के वोट अवश्य बनवाए जाएं। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन व पोर्टल की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


इस बीच, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी वह वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकता है।


बैठक में यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, निर्वाचन कानूनगो सुनील डांगी के अलावा कांग्रेस पार्टी से विकास कुमार, बसपा से सत्यप्रकाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें