फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कट बंद होंगे, मेट्रो पिलर्स पर अंकित होगी वाहन गति सीमा

Thu, 26 Sep 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मैट्रो पिलरर्स पर वाहनों की गति सीमा अंकित कराने के निर्देश दिए। सड़क के अवैध कटों को तुरंत बंद कराने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में बैठक करते हुए डीसी ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन को जागरूक करने की दिशा में अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बीच डीसीपी शशांक कुमार सावन ने बैठक में यातायात संबंधी नियमों की अनुपालना बारे निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि बहादुरगढ़ में मैट्रो पिलरर्स पर वाहनों की गति सीमा अंकित कराई जानी चाहिए जिससे वाहन निर्धारित गति सीमा में चल सकेंगे। उन्होंने ट्रैफिक लाइटों को भी चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि शहरों के सभी प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े वाहन दुर्घटना की वजह बनते हैं इसलिए अवैध रूप से सड़क पर वाहनों को न खड़े रहने दिया
विज्ञापन


सड़क हादसे रोकने में जनसहयोग जरूरी

डीसी ने कहा कि जिला की सीमा के भीतर से गुजरने वाले राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध कटों को तुरंत बंद कराया जाए। डीसी ने अधिकारियों को ट्रैफिक साइन बोर्डों पर लगे विज्ञापनों को हटवाते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि यातायात पुलिस को जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए
उन्होंने यातायात प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने एरिया से संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) व संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन ड्राइव, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट राइडिंग आदि से संबंधित चालान अधिक से अधिक किया जाए ताकि आमजन सडक़ सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।







बैठक में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर डीएमसी परवेश कादियान, बहादुरगढ़ पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता अनिल रोहिल्ला, नगर परिषद बहादुरगढ़ के ईओ संजय रोहिल्ला, फायर सेफ्टी अधिकारी सचिन कुमार, रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल, आरएओ विकास, एसएचओ ट्रैफिक महेश कुमार, डीआरएम पुनित कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें