फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कूड़ा फैलााया तो लगेगा दो हजार जुर्माना, अतिक्रमण करने पर सामान जब्त होगा

Tue, 15 Oct 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp04- झज्जर। बीकानेर चौक के पास से गंदगी उठाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर में कूड़ा-कर्कट फैलाने वालों के खिलाफ नगर परिषद अब कड़ी कार्रवाई करने के मूड़ में है। कूड़ा-कर्कट फैलाने वाले लोगों को नगर परिषद अब दो हजार रुपये का जुर्माना लगाएगी। अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नगर परिषद एक्टिव मोड़ में नजर आने लगी है। शहर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां लोग खुले में कूड़ा डाल देते हैं। जिससे शहर गंदा और अस्वच्छ लगता है, लेकिन अब ऐसा करने वालों के खिलाफ नगर परिषद की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की तरफ से अस्थायी रूप से बने इन डंपिंग साइट पर ट्रैक्टर-ट्राली या कूड़ा उठाने वाली रेहड़ियां खड़ा करवाएगी ताकि लोग उसमें कूड़ा डाल सकें। यह समस्या बीकानेर चौक, सिलानी गेट, माता गेट और सीताराम गेट पर ज्यादा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा करने के साथ-साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो बाहर कूड़ा डालेगा, उनको दो हजार रुपये का चालान किया जाएगा। त्यौहारी सीजन को देखते हुए नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा। यह अभियान मंगलवार से शुरू हो सकता है। इससे पहले नगर परिषद की तरफ से दुकानदारों को सूचना जारी की गई है कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर या निर्धारित स्थान पर ही रखे। उससे आगे सामान रखने पर सामान को जब्त किया जाएगा। फिलहाल बाजार में कई दुकानदारों ने पांच से फीट तक अतिक्रमण किया हुआ है। नप अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वर्जन
शहर की सफाई को लेकर नप गंभीर है। डंपिंग साइट पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा करने का निर्णय लिया है ताकि लोग सीधा उसमें गंदगी डाल दें, यदि फिर भी कोई बाहर गंदगी डालेगा तो उसका दो हजार रुपये का चालान किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर नप कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें