फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकार सख्त हुई तो 15 मिनट में हुआ शिकायत का समाधान

विज्ञापन
​शिकायतकर्ता की ​शिकायत सुनते हुए डीएमसी प्रवेश कादियान।
विज्ञापन
झज्जर। इसे कहते हैं सरकार की सख्ती का असर। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को लेकर सरकार सख्ती हुई तो लोगों की शिकायतों का समाधान भी होने लगा। बुधवार को नगर परिषद के कॉन्फ्रेंस हाल में दूसरे दिन भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला नगर आयुक्त प्रवेश कादियान ने लोगों की समस्या सुनी। प्राॅपटी आईडी में नाम ठीक कराने के लिए तीन साल से भटक रहे युवक की समस्या का केवल 15 मिनट में हो गया। जिले में बुधवार को 22 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया और बची हुई 10 शिकायतों का तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

झज्जजर निवासी गदीश ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी आईडी में नाम गलत चढ़ा हुआ था। यह उसकी पत्नी के नाम हैं लेकिन नाम गलत चढ़ा हुआ हैं। वह तीन साल से इसे ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आज वह समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर आया तो 15 मिनट में ही नाम ठीक हो गया। उसने कहा कि सरकार यदि सख्त हो तो समाधान में भी देरी नहीं होगी। झज्जर में बुधवार को कुल सात शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी बची हुई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। बेरी में दो शिकायतें दर्ज की गई। दोनों शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। डीएमसी प्रवेश कादियान ने कहा समाधान शिविर में लोग अपनी शिकायतों को लेकर पहुंच रहे है। शिकायत लेकर पहुंचने वालों लोगों का जल्द से जल्द समाधान किया जा रहा है। बुधवार को नगर परिषद में दो लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें