फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि की वसूली के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सरकार से लगाई गुहार

Tue, 31 Oct 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
्र
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव ने शहर में कनफेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज संगठन से जुड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की और बढ़ रहे प्रदूषण पर नियंत्रण करने के सुझाव लिए। उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या के समाधान करने के निर्देश भी दिए।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव ने बताया कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि की वसूली के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सरकार से गुहार लगाई है ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस जुर्माने का उपयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि नियमों की अवहेलना करने पर बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर परिषद और एचएसआईआईडीसी पर 25-25 लाख रुपये का जुर्माना प्रदूषण विभाग की ओर से लगाया गया है। बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने बताया कि डीजल बसों के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार के स्तर पर चर्चा की जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाने की हिदायत भी दी है। उन्होंने आम लोगों से भी कूड़ा नहीं जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने बताया कि शहर की अधिकतर सड़कें टूटी हैं। वाहनों के आवागमन से भारी मात्रा में धूल उड़ती है। इसे नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद जो प्रयास कर रही है, वह बेहद कम है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव ने टूटी हुई सड़कों के गड्ढे भरने और सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा पानी का छिड़काव करने के आदेश विभिन्न विभागों को दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए उन्होंने उद्योगपतियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी फैक्ट्री के आसपास पेड़ पौधे लगाने और कूड़े का सही ढंग से निस्तारण करने की अपील की है। इस मौके पर डीएमसी जगनिवास, कोबी के प्रधान प्रवीण गर्ग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नवीन गुलिया, एसडीओ अमित दहिया, बोर्ड के एसईई संजीव बुद्धिराजा, प्रवेश कादियान सीटीएम के अलावा नप, वन और एचएसआईआईडीसी के अधिकारी मौजूद रहे।





-फोटो 62 : बैठक में मौजूद उद्योगपति।

-फोटो 63 : उद्योगपतियों को संबोधित करते बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें