बहादुरगढ़। बराही फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर मौत का ग्रास बने युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान विरेंद्र निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जीआरपी थाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। विरेंद्र यहां दुर्गा कॉलोनी में रहता था और एक कंपनी में काम करता था। 10 जनवरी की रात को वह बराही फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से मिले विजिटिंग कोर्ड के आधार उसकी पहचान हुई थी।