बेरी। दिल्ली के लाल किले पर गणतंत्र समारोह में विशेष मेहमान के रूप में पहुंची बेरी ब्लॉक की दो स्वच्छग्राही बोली कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है। यह बात केवल सुनी थी, लेकिन जब लाल किले पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में महिलाओं की टुकड़ी, कैप्टन महिला देखी तो लगा कि महिलाएं भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। स्वच्छग्राही ढराणा निवासी सावित्री ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विशेष मेहमान के रूप में न्यौता मिलने पर अच्छा अनुभव रहा। परेड़ में देखा तो लगा कि महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे है। अगर खुले में शौच मुक्त करने में स्वच्छग्राही महिलाएं नहीं होती तो गांवों में खुले में शौच मुक्त भी नहीं होता पाता। स्वच्छग्राही महिलाओं ने सुबह-सुबह खुले में शौच जाने वाले ग्रामीणों को समय-समय पर जागरूक किया था, जिसके चलते बेरी ब्लॉक की दो स्वच्छग्राही महिलाओं ने ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त कराया। स्वच्छग्राही पहाड़ीपुर निवासी सविता का कहना है कि गणतंत्र दिवस की परेड़ में शामिल होने का जो निमंत्रण मिला था। उसका अनुभव अच्छा रहा है। ऐसे महिलाओं को विशेष मेहमान के रूप में न्यौता मिलने पर महिलाओं में उत्साह भी बढ़ता है और इस तरह के कामों में महिलाएं बढ़चढ़ कर भाग लेगी। हमें अपने गांव में गंदगी नही फैलानी चाहिए। खुले में शौच मुुक्त करने में स्वच्छग्राही महिलाओं का भी अहम रोल है। बेरी ब्लॉक की दोनों स्वच्छ ग्राही महिलाओं ने खंड समन्वयक पूनम सैनी का भी आभार व्यक्त किया है कि गणतंत्र दिवस की परेड में निमंत्रण मिलने के बाद आने-जाने व किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।