-फोटो 54 : पुराना औद्योगिक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
बहादुरगढ़। कनफेडरेशन आॅफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग का कहना है कि एमआइई क्षेत्र के फ्री होल्ड के प्लाॅटों के इंतकाल को मान्य कराने के लिए वे पूरा प्रयास कर रहे हैं। इन प्लाटों के इंतकाल विभाग ने अमान्य कर दिए थे। इन इंतकाल को मान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रवीण गर्ग ने बताया कि कोबी के निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप और चेयरमैन बाकिशन अग्रवाल के लगातार सहयोग से बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में पब्लिक हेल्थ और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया गया अतिक्रमण हटा दिया गया है। उसे हटाने का कार्य एचएसआइआइडीसी ने शुरू कर दिया है। इस अतिक्रमण के हटने के बाद ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के विकास के लिए पास किए गए टेंडर के तहत जो रोड बनाने और सीवर लाइन बिछाने का काम है, उसे अब जल्द पूरा करवाया जाएगा।