फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव भूरावास में वीरवार रात बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे मकान में सो रहे दो लोग झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटन की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूरावास गांव निवासी जगराम व सूरज वीरवार की रात को अपने मकान में सो रहे थे। उस समय बिजली की तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे मकान में फैल गई। इससे जगराम व सूरज झुलस गए। घटना का पता चला तो लोगों ने बिजली के तारों को काट कर आग पर काबू पाया। उसके बाद दोनों को झुलसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। दोनों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां पर जगराम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि जयभगवान ने बताया कि ग्रामीणों ने ही रात के समय कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मकान में रखा बेड, बिस्तर, कपड़े, मकान की कड़ी, अलमारी आदि सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें