नपा कर्मचारियों का सम्मान करते खाप प्रधान।
- फोटो : Jhjhar
बेरी। कोरोना वायरस के चलते बेरी नगर पालिका में चेयरमैन प्रतिनिधि एवं कादियान खाप के प्रधान बिल्लू पहलवान ने सभी सफाई कर्मचारियों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया व सम्मानित किया। बेरी के सभी सफाई कर्मचारियों ने बिल्लू प्रधान द्वारा सम्मान पाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पहलवान ने कहा कि बेरी नगरपालिका के सभी कर्मचारियों ने बेरी शहर में स्वच्छता के साथ-साथ सैनिटाइज का स्प्रे करने के दौरान एक फौजी की तरह तैनात रहे। उन्होंने कहा पूरा देश लॉकडाउन व सभी दुकानें प्रशासनिक कार्यालय बंद रहे। लेकिन हमारे सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने के लिए हिम्मत के साथ जुटे रहे। इस दौरान बेरी नगर पालिका के उपप्रधान प्रतिनिधि मनिंदर सिंह, विजय कौशिक, बलविंदर सिंह पार्षद, पार्षद दीपक रोहिल्ला, पार्षद प्रतिनिधि पवन, मिंटू, पार्षद मुकेश जांगड़ा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।