16jjrp18- स्वतंत्रता दिवस समारोह में रक्तदान शिविर लगाने पर समाजसेवी रामअवतार दीपक गहलावत को स
- फोटो : संवाद
झज्जर। शहर निवासी एवं समाजसेवी रामअवतार दीपक गहलावत को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने रक्तदान शिविर लगाने पर सम्मानित किया। रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में रामअवतार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और आगे बढ़ने की प्ररेणा दी। रामअवतार ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाकर दूसरों की जान बचाने का काम किया जा रहा है। यह काम सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल मौजूद रहे।