फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवानिवृत्ति पर गांव में हुआ सम्मान समारोह

Mon, 05 Feb 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। 14 मई उधमपुर में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात रहे सुधीर कुमार की सेवानिवृत्ति पर उनके पैतृक गांव हुमायूपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें खुली जीप में बैठ कर नाचते गाते हुए उनके निवास स्थान तक ले जाया गया। ग्रामीणों एवं सगे संबंधियों ने उनको सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने बताया कि सूबेदार मेजर सुधीर कुमार एक मिलनसार एवं सामाजिक आदमी हैं। सुधीर कुमार को अपनी सेवा के दौरान शानदार एवं सराहनीय व लगन से ड्यूटी करने के लिए ग्रामीणों ने बधाई दी। इस अवसर पर चेयरमैन दीपक झांसवा, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें