02jjrp17- गांव खानपुर में जलाई गई होलिका। स्रोत-ग्रामीण
झज्जर। सोमवार को होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन के लिए लकड़ियों, कंडे आदि एकत्रित किए गए थे। बीकानेर चौक, पुराना रामलीला ग्राउंड, छारा चुंगी, बेरी गेट स्थित शिव मंदिर के पास, रेवाड़ी रोड, राधा स्वामी कालोनी, दमदमा मोहल्ला के अलावा अन्य जगहों पर होलिका दहन किया गया। बेरी गेट शिव मंदिर शिव मंदिर के देवाचार्य सुनील दत शास्त्री ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। सनातन धर्म में होलिका दहन का खास महत्व है। मान्यता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत और भक्ति का प्रतीक हैं।
02jjrp17- गांव खानपुर में जलाई गई होलिका। स्रोत-ग्रामीण