15-होली का त्योहार मनाते छात्र व शिक्षक। स्रोत- महाविद्यालय
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय रोहतक के पीजी ब्लॉक में होली मनाई गई। निदेशक डॉ. वीरेंद्र खुराना ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने बताया कि इस मौके पर रंगारंग वातावरण के बीच सौहार्द और उल्लास की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर डॉ. विकास चाहर, डॉ. मुकेश, डॉ. नवीन बुधवार सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद