52-रोहतक के तिलियार पर्यटन परिसर में होली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व प्रबंधक
रोहतक। तिलियार पर्यटन परिसर में होली महोत्सव मनाया गया। परिसर में पर्यटकों व स्थानीय आगंतुकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के दौरान पारंपरिक लोकगीतों, संगीत कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। परिसर में सजावट की गई व पर्यटकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन एवं पारंपरिक होली पकवानों की व्यवस्था की गई। प्रबंधक नरेंद्र राणा ने सभी पर्यटकों, आगंतुकों व स्टाफ सदस्यों का इस आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद