फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अनिता को मिला कल्पना चावला अवार्ड

Thu, 10 Mar 2016 12:58 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
विज्ञापन
डॉ.अनीता - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गांव खरहर की डॉ. अनिता भारद्वाज को राज्य सरकार ने कल्पना चावला शौर्य अवार्ड से सम्मानित किया है। डॉ. मधुकर समेत तमाम लोगों ने उन्हें यह सम्मान देने के फैसले को स्वागत योग्य ठहराया है। डॉ. अनिता भारद्वाज को कल्पना चावला शौर्य सम्मान बुधवार को पानीपत के पास सिवाह में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से उन्हें यह सम्मान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने दिया।
विज्ञापन


महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन ने समारोह की अध्यक्षता की। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार भी इस मौके पर मौजूद थे। सम्मान में 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अनिता को यह सम्मान बाढ़, भूकंप व पहाड़ों में फंसे लोगों की मेडिकल सेवा के लिए दिया गया है। अवार्ड मिलने के बाद डॉ. अनिता ने कहा कि सम्मान मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और सेवा के जज्बे में भी वृद्धि हुई है।
बीएएमएस एवं एमएचए क्वालिफाई अनिता ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी सेवा से पीछे नहीं हटने की प्रेरणा उन्हें अपने पति डॉ. प्रदीप भारद्वाज से मिली। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग चाइना-नाथुला, नेपाल भूकंप-2015 और उत्तरा खंड बाढ़-2013 के मौके पर भी उन्होंने पीड़ितों की सेवा की थी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मधुकर, डॉ. राधेश्याम और सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल रेस्क्यू की टीम ने डॉ. अनिता को यह सम्मान देने का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें