फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांशु ने राष्ट्रीय स्तर पर भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 16 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp09-झज्जर। भाला फेंक प्रतियोगिता में पदक विजेता ​खिलाड़ी पदको के साथ। स्रोत- कोच
विज्ञापन
साल्हावास। गांव साल्हावास निवासी हिमांशु जाखड़ ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उसके प्रदर्शन से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 मार्च तक बिहार के पटना में किया गया। इसमें गांव साल्हावास के हिमांशु जाखड़ ने 72 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर हिमांशु जाखड़ का चयन 15 से 18 अप्रैल तक दमाम ( सऊदी अरब) में होने वाली छठी यूथ एशियाई चैंपियनशिप के लिए हो गया है। अब हिमांशु जाखड़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने साल्हावास क्षेत्र व झज्जर जिले के साथ साथ हरियाणा प्रदेश का भी नाम रोशन करेगा। जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि हिमांशु जाखड़ दिसंबर में हुई 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त करके झज्जर जिला व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर चुका है। हिमांशु जाखड़ पिछले तीन साल से राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत रहा है। वहीं उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें