फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांशु ने अंडर-17 कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। काठमांडू में हुई अंडर-17 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में गांव पलड़ा के हिमांशु ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है। हिमांशु का गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत व मेरा गांव मेरी परिवार संस्था की ओर से फूलमालओं व ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। संस्था के सदस्य डॉ. कर्ण सिंह ने बताया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इतनी कम उम्र में ही गांव का नाम रोशन करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अपने लाडले के इस कीर्तिमान से अशोक अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हिमांशु ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता व कोच को दिया। हिमांशु के पिता अशोक ने कोच सरिता फोगाट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन से हमारे युवा खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेकों मेडल प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें