फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांशी ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। माजरी गांव स्थित डीआरए सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हिमांशी गुलिया ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। हिमांशी गुलिया का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल में हिमांशी गुलिया के पिता खेड़ी जट्ट निवासी प्रियव्रत ने स्कूल चेयरमैन और अध्यापकों का पगड़ी बांधकर आभार प्रकट किया। हिमांशी गुलिया ने प्रतियोगिता के साथ-साथ 16 सं 27 जून तम दुबई में हुई महिला कबड्डी लीग में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस दोहरी जीत पर स्कूल में हिमांशी गुलिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें