फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीएड प्रथम वर्ष की हिमांशी 84.14 फीसदी अंक प्राप्त कर रहीं अव्वल

Thu, 11 Sep 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : बीएड के बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर छात्रा को मिठाई खिलाती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हो महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। बीएड द्वितीय वर्ष में 82.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेहा प्रथम स्थान पर रही। 82.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दीप्ति द्वितीय, 81.93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अस्तुति तृतीय स्थान पर रहीं। कुल 51 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल की। इसी प्रकार बीएड प्रथम वर्ष में 84.14 फीसदी अंक लेकर हिमांशी अव्वल रहीं। 83.28 फीसदी अंक प्राप्त कर पूजा दहिया द्वितीय स्थान और 81.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। कुल 35 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल की। विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होने की खुशी में महाविद्यालय में जश्न मनाया। प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने बच्चों और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें