फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएनजी गाड़ियों की सबसे ज्यादा मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। लोगों ने वाहनों की एडवांस बुकिंग कर दी थी। अब नवरात्र में वाहनों डिलीवरी लेंगे। खास बात है कि सीएनजी के वाहनों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

वाहन शोरूम मैनेजर ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले लोगों ने पांच बाइकों की बुकिंग करवाई थी। जिसकी डिलिवरी नवरात्र में लेंगे। बाइक के साथ इलेक्टि्रक स्कूटी की मांग भी अधिक है। श्राद्ध के दौरान्र 26 स्कूटियों की एडवांस बुकिंग हुई हैं। 16 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हुई। इनमें 12 गाड़ियां सीएनजी की हैं। खास बात यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम महंगे होने के कारण लोग सीएनजी के वाहनों की बुकिंग अधिक करा रहे हैं। ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि आम दिनों में हर दिन एक ही बाइक बिक रही थी, लेकिन श्राद्ध शुरू होने के कारण वह भी नहीं हो पा रही थी। लोग केवल एडवांस में बुकिंग करवा रहे थे। अब नवरात्र में अच्छी खासी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें