बहादुरगढ़। बसपा नेता हेमचंद्र मेहरा को पार्टी की ओर से प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से उन्हें सौंपी गई है। उसे वह ईमानदारी से निभाएंगे। लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।