फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए खेलेंगे हेमंत

विज्ञापन
23jjrp07- झज्जर। कोच हितेश देसवाल व ​खिलाड़ी हेमंत सांगवान। स्त्रोत- कोच
विज्ञापन
झज्जर। अंडर-19 पुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप अमेरिका के कोलोराडो शहर में 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होगी। इसमें झज्जर जिले के गुरु और शिष्य भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं, जो पूरे जिले के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हेमंत सांगवान 90 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की ओर से खेलेंगे। उनका हौसला बढ़ाने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुभवी हितेश देशवाल मुक्केबाजी प्रशिक्षक भी अमेरिका में भारतीय टीम के कोच के रूप में हिस्सा लेंगे। झज्जर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत ने बताया कि हेमंत सांगवान इससे पहले भी वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी कप मोंटेनीग्रो में रजत पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा एशिया यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी रजत पदक विजेता रह चुके हैं। इस बार हमें उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। हेमंत के पिता विनोद सांगवान पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेता वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। उनकी माता सुनीता देवी ने भी एथलेटिक्स में हरियाणा पुलिस की तरफ से राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। हेमंत सांगवान गांव बुराखेड़ी के रहने वाले हैं एवं खेल इन्हें विरासत में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें