फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रात को भी लू की मार, 19 को बूंदाबांदी के आसार

Mon, 17 Jun 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। अब रात के समय भी लू चल रही है। 18 जून तक मौसम विभाग के अधिकारियों ने गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लोगों को जरूरी होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी जा रही है। रविवार को तेज धूप और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा न्यूनतम भी 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई येलो जोन में 170 दर्ज किया गया। 19 को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

सूर्य की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो जाती है। दुकानदार भी अपनी दुकानों के दर आराम फरमाते नजर आते हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 18 जून तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं मिलने की संभावना जताई है। इसके बाद 19 जून को मौसम में बदलाव होगा और इस दिन हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आएगी, लेकिन पूरी तरह गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। उमस भरी गर्मी इसके बाद लोगों को और ज्यादा परेशान करेगी। रविवार को हवा में नमी का स्तर 35 से 65 प्रतिशत तक रहा। दिन भर तेज गर्म हवा चलती रही। लू के थपेड़ों से शहरवासी परेशान रहे। अब शहरवासी लगातार इंद्र देवता की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं मौसम विभाग ने 25 जून को मानसून के आने की संभावना जताई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में गर्मी से जहां शहरवासी परेशान हैं। प्रदूषण भी लोगों को भारी दिक्कत दे रहा है। कई दिनों से एक्यूआई येलो और ऑरेंज जोन में बना हुआ है। रविवार को एक्यूआई 170 येलो जोन में रहा। यह सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें