फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी व उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Mon, 01 Jul 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शनिवार सुबह हुई बरसात के बाद गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। रविवार को बादलवाही छाई रही। बीच में हल्की धूप भी निकली, जिससे गर्मी व उमस बन गई। उमस में चिपचिपाने वाली गर्मी से लोग परेशान दिखे। रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में आज रविवार को हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में छिटपुट मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। आज रात तक ज्यादातर शुष्क रहेंगे, क्योंकि मानसून गतिविधियां का सबसे बड़ा रोल और निर्भरता मानसून टर्फ रेखा पर होती है, जहां से यह गुजरतीं है। उसके दोनों और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलती है जो आज हरियाणा के दक्षिण में राजस्थान पर बनीं हुईं हैं, जो सोमवार को हरियाणा, एनसीआर पर आने की संभावना है जिसकी बदौलत हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर सोमवार से फिर से मेधा बरसने की सम्भावना बन रही है। इलाके में 1-5 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश की उम्मीद हैद्ध भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। आज हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से इलाके में उमसभरी पसीने वाली गर्मी अपने रंग दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें