फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 106 शिकायतों पर हुई सुनवाई, समाधान के निर्देश

Wed, 26 Jun 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि समाधान शिविर शुरू होने के बाद से अब तक 448 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है व लंबित शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान को लेकर अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। समाधान शिविर में मंगलवार को 106 शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेते हुए समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में पीपीपी को लेकर ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई। पंचायती विभाग को लेकर भी शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे, जिन पर उपायुक्त द्वारा सुनवाई की गई और डीडीपीओ को त्वरित व प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं पर ही सुनवाई की गई। पुलिस विभाग से जुड़ी 6 शिकायतें समाधान शिविर में आई, जिन पर शिविर में मौजूद रहे डीसीपी डॉ अर्पित जैन द्वारा सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें