फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले लगाकर जताया अपना विरोध

Thu, 11 Dec 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp13- काले बिल्ले लगाकर काम करते बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत- एसोसिएशन
विज्ञापन
झज्जर। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया। जिला प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि एसोसिएशन अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए प्रदर्शन कर रही है लेकिन सरकार की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार को जागने के लिए 28 जनवरी तक हर बुधवार को काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सभी एमपीएचडब्लू फीमेल को 4200 पे ग्रेड लागू करना, नियमित बहनों को मिलने वाले सभी भत्ते लागू करना शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें