विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार की सुबह मतदान शुरू हो जाएगा। इस दिन मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना हो तो उसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पतालों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। विभाग की ओर से अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू रखी जाएंगी। इस दौरान चिकित्सकों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि जरूरत पड़ने पर स्थिति पर काबू पाया जा सके। जिले में झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी में सामान्य अस्पताल है और 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां पर आपातकालीन सेवाएं चालू रहती हैं। शहर के सामान्य अस्पताल में मतदान के दिन ओपीडी का अवकाश रहेगा। जबकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। वही आरएमओ सहित तीन चिकित्सक आपातकालीन सेवाओं में तैनात रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर किया जाएगा। इसके लिए एंबुलेंस सेवाएं भी तैयार रहेंगी। अस्पतालों में विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी प्रकार बेरी व बहादुरगढ़ के अस्पतालों में भी चिकित्सक तैयार रहेंगे और यहां भी सभी तैयारियां पूरी की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में हालात पर काबू पाया जा सके।
सामान्य अस्पताल में स्टाफ और चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में काबू पा लिया जाएगा। सभी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।
डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, झज्जर।