बादली। बाढ़सा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मलेरिया सप्ताह मनाया गया। जिसके तहत गांवों में धूूमकर ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। टीम में पीएचसी से एमपीएचडब्ल्यू राकेश कुमार ने ग्रामीणों को बताया आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त बुखार व अन्य किसी भी को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सकों से परामर्श करें। टीम ने बाढ़सा और याकुबपुर गांव का दौरा कर लोगों से बातचीत की। विशेष तौर पर चिकित्सकों की टीम ने गांव में मरीजों से विचार विमर्श कर रोग होने के कारणों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मच्छरों को मक्ख्यिों को पनपने वाले क्षेत्र से दूरी बनाए और जहां संभव हो मच्छरों को पनपने न दे। उन्होंने ग्रामीणों को बुखार, मलेरिया और अन्य रोगों के उपचार और रोकथाम के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर आशा वकर्स भी मौजूद रही। संवाद