फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दान में मिली ऑक्सीजन प्लांट मशीन की कदर नहीं कर सका स्वास्थ्य विभाग

Wed, 05 Apr 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। सरकार भी अलर्ट हो गई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्ध और व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है, लेकिन हैरानी की बात है कि शहर के एक व्यापारी के आईएएस बेटे द्वारा दोे साल पहले दान में मिली एक ऑक्सीजन प्लांट की मशीन की स्वस्थ्य विभाग भी कद्र नहीं कर सका। ये मशीन अभी भी शुरू होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

दो साल पूर्व कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब कोरोना पीक पर था। लोग ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे थे। उस वक्त शहर के एक व्यापारी महेंद्र गोयल भी कोरोना की चपेट में आए। काफी बीमार रहे। ऑक्सीजन की कमी से उन्हें भी परेशानी हुई, हालांकि काफी प्रयास के बाद वह ठीक हो गए लेकिन ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी को परेशानी न हो इसी उदे्श्य से व्यापारी के आईएएस बेटे जो त्रिपुरा में तैनात हैं, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को करीब तीन लाख रुपये की लागत से मिनी ऑक्सीजन प्लांट की मशीन खरीद कर मुहैया कराई, लेकिन दान में मिली इस मशीन की विभाग को कदर नहीं है। जहांगीरपुर सीएचसी में खुले आसमान के नीचे पड़ी है मशीन करीब दो साल से धूल फांक रही है। स्वास्थ्य विभाग इस ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। एक बार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बेरी के सामान्य अस्पताल में इस मशीन को स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की कई थी, लेकिन यह मामला भी सिरे नहीं चढ़ पाया। बेरी में पचास बेड का सामान्य अस्पताल है।
तीन कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 16 पहुंची
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़ने लगे हैं। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण के छह सक्रिय मरीज है। अब तक जिले में 16 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं जबकि सक्रिय मरीजों में से 6 को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। फिलहाल 6 सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। जिले में महावीर जयंती की छुट्टी होने के कारण मंगलवार को सैंपलों की संख्या कम रही। विभाग की टीमों मंगलवार को 31 सेंपल लेकर जांच के लिए बहादुरगढ़ प्रयोगशाला में भेजे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की तरफ से इस मशीन को बेरी में स्थापित करने की योजना थी, लेकिन जहांगीरपुर के ग्रामीणों ने इस मशीन को बेरी ले जाने से मना कर दिया। उसके बाद अब जहांगीरपुर में ही इसके लिए कमरा बनाया जाएगा। कमरे के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट भेज दिया है। कमरा तैयार होने के बाद इसकी स्थापना कर प्लांट का चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ बह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें