-फोटो 57 : शिविर में बच्चों की जांच करते हुए डॉक्टर व उनकी टीम। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर के नाहरा-नाहरी रोड स्थित एक निजी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेताजी नगर से डाक्टर और उनकी टीम ने विद्यार्थियों व शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उचित परामर्श दिया। शिविर में 115 विद्यार्थियों व शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. निशांत कादयान व डॉ. रवि के साथ स्टॉफ नर्स सोनिया, एएनएम राजेश व लैब टेक्नीशियन हरिपाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्राचार्य शीला देवी, शिक्षक उमेद, सविता, बबीता, सुमन, निशा और सरोजबाला भी मौजूद रहे।