फोटो-67: शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाते हुए ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण
बहादुरगढ़। गांव छारा स्थित खानयान लाइब्रेरी में रविवार को निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जांच कराने के लिए ग्रामीणों ने शिविर में बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया। इस शिविर का उद्घाटन डिप्टी सिविल सर्जन झज्जर कुलदीप सिंह ने किया। शिविर दौरान आंखों की देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। डा. एस पी एस भाटिया नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. रमनीक भाटिया दंत रोग विशेषज्ञ, डा. अमन रोहिल्ला मेडिसिन, डा. राहुल पुनिया हड्डी रोग विशेषज्ञ व डा. प्रवीन ई.एन.टी विशेषज्ञ टीम ने शिविर में आने वालों की जांच की। शिविर में दवाईयां, चश्मे, बीपी, शुगर चैकअप, डेंटल एक्स-रे आदि सेवाएं निशुल्क प्रदान की गई। संवाद