्र
बहादुरगढ़। छुडानी धाम में चल रहे 108 अखंड पाठ के कार्यक्रम में बुधवार को संत गरीबदास फाउंडेशन ने आयुष विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। आचार्य गद्दीनशीन महंत दयासागर ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कैंप में पहुंचे डाक्टरों की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सागर ने बताया कि आज शिविर में 600 से ज्यादा संतो व भक्तों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। सागर ने बताया कि 5 सितंबर वीरवार को वाणी के भोग व विशाल भंडारा होगा। गरीबदासीय वार्षिक उत्सव में देश के कई प्रांतों से संत महापुरुष, राजनेता व श्रद्धालु पहुंचे।
-