बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल ने सूदखोरों और लेनदारों से परेशान होकर घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव शहर से सटे नया गांव का रहने वाला था। प्रवीण प्रीतमपुरा में तैनात था। उसने अपने आठ पेज के सुसाइड नोट में तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों ने कार्यवाही की मांग की है।