साल्हावास। राजस्थान के झोरवाड़ में तैनात धनिरवास गांव निवासी हैडकांस्टेबल संजय जाखड़ (50) का शनिवार को ह्दय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव धनिरवास में पहुंचा। जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जनप्रतिनधि और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। राजस्थान पुलिस व हरियाणा पुलिस के जवानों ने उल्टे हथियार कर मातमी धुन बजाकर जाकर उन्हें सलामी दी।
संजय राजस्थान पुलिस में 24 वर्षों से कार्यरत थे। वे अपने पीछे अपनी माँ, 25 वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन जो विवाहित हैं तथा 22 वर्षीय पुत्री राजश्री को छोड़ गए हैं। हेड कांस्टेबल संजय जाखड़ के पिता स्व.करण सिंह भी आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। दो वर्ष पूर्व ही इनकी पत्नी कविता का भी निधन हो चुका है । 75 वर्षीय मां दमन की आंखें भी बेटे के शोक में नम थी। राजस्थान पुलिस की गाड़ी से जब तिरंगे में लिपटा हुआ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव धनिरवास में पहुंचा तो ग्रामीण भारत माता की जय, संजय जाखड़ अमर रहे के नारों से आसमान गुंजायमान हो गया । राजस्थान पुलिस के जवानों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया और शोक संवेदना व्यक्त हर्ष की । नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत उनके 25 वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरफ से साल्हावास थाना प्रभारी जयभगवान अंतिम संस्कार में शामिल रहे। झज्जर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सरपंच राकेश जाखड़, सााल्हावास से पूर्व सरपंच हुकम सिंह, साल्हावास सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
तीन पीढि़यों ने फौज व पुलिस में रहकर की देश सेवा
हेड कांस्टेबल संजय जाखड़ के पिता स्व. करण सिंह आर्मी से रिटायर्ड रहे। उनके ताऊ रणसिंह भी कैप्टन के पद रहे थे । इनके भाई सुदेश जाखड़ भी नेवी से रिटायर्ड है पुत्र हर्षवर्धन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत है इसके अलावा अन्य परिजन भी राजस्थान पुलिस, फौज तथा हरियाणा पुलिस में उच्च पदों पर कार्यरत हैं ।