-फोटो 88 : बाढ़सा एम्स में हुए कवि सम्मेलन में मौजूद कवि। स्रोत समिति
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से बाढ़सा स्थित एम्स में भारत माता पूजन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लोकप्रिय कवयित्री मोनिका शर्मा के कुशल संचालन में गुरुग्राम, झज्जर और बहादुरगढ़ के 14 दिग्गज रचनाकारों ने अपनी कलम का जादू बिखेरा। गुरुग्राम से आए चांदनी केसरवानी, बिमलेंदु सागर और गाजियाबाद से आए नरेंद्र शर्मा खामोश के गीतों-गजलों ने जहां श्रोताओं को अपनी स्वर लहरियों से मंत्रमुग्ध किया। वहीं झज्जर के युवा कवि जयसिंह जीत ने अपनी हरियाणवी गजल से खूब वाहवाही लूटी। मौके पर कवि राजपाल यादव, हरियाणवी हास्यकवि मास्टर महेंद्र और गुरुग्राम के व्यंग्यकार सुजीत कुमार आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं।