फोटो-58: बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर जरूरतमंद को कंबल वितरित करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। स्त्रो
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से मकर संक्रांति पर रेलवे रोड पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने शिरकत की और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक एवं हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव, धर्मेंद्र राणा, पंकज फोगाट, सुरेश राठी, नीटू अहलावत, मनीष परनाला, शानू वत्स, कुलबीर तहलान, प्रदीप वर्मा, लवलीन अग्रवाल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।